सर्दीयों मे पौधो पर लगने वाले 𝐢𝐧𝐬𝐞𝐜𝐭 और 𝐭𝐫𝐞𝐚𝐭𝐦𝐞𝐧𝐭
सर्दीयो मे पौधो पर लगने वाले इंसेक्ट और इलाज.
सर्दियों के मौसम में पौधों पर कीड़े-मकोड़े (insects) का हमला आम बात है। यह समस्या खासतौर पर तब बढ़ जाती है जब तापमान गिरता है और पौधों को पर्याप्त धूप नहीं मिलती। सर्दियों में पौधों को प्रभावित करने वाले प्रमुख कीड़ों और उनके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी नीचे दी गई है:
सर्दियों में पौधों पर लगने वाले कीड़े
एफिड्स (Aphids)
छोटे, हरे, काले या पीले रंग के कीड़े जो पौधों की पत्तियों और तनों का रस चूसते हैं। इनसे पौधों की वृद्धि रुक जाती है और पत्तियां मुरझाने लगती हैं।
माइट्स (Spider Mites)
यह बहुत छोटे होते हैं और पत्तियों के नीचे जाले बना लेते हैं इनसे पत्तियों का रंग हल्का लाल,पीला या भूरा हो सकता है।
व्हाइटफ्लाई (Whitefly)
छोटे सफेद उडणे वाले कीड़े जो पत्तियों के नीचे छिपे रहते हैं। यह पौधे का रस चूसकर उसे कमजोर कर देते हैं।
थ्रिप्स (Thrips)
यह सीधे आंखो से ना दिखाई देने वाले छोटे, पतले और तेजी से चलने वाले कीड़े होते हैं। पत्तियों पर सफेद या चांदी जैसे निशान छोड़ते हैं।
कैटरपिलर (Caterpillar)
यह जादातर पत्तियों और फूलों को खा जाते हैं। यह पौधों की वृद्धि को प्रभावित करते हैं।
इन कीड़ों का इलाज और रोकथाम :-
प्राकृतिक उपाय
नीम का तेल (Neem Oil):
1 लीटर पानी में 5 मि.ली. नीम का तेल और 2-3 बूंद डिशवॉश लिक्विड / स्टिकर मिलाकर स्प्रे करें। कीड़ों को मारने और दोबारा न लगने से बचाने में मदद करता है।
लहसुन और मिर्च का स्प्रे :
लहसुन और लाल मिर्च को पीसकर पानी में मिलाएं। इस मिश्रण को पौधों पर छिड़कने से कीड़े भाग जाते हैं।
साबुन का पानी (Soap Water):
आधा चम्मच बायोडिग्रेडेबल साबुन को 1 लीटर पानी में मिलाकर पौधों पर स्प्रे करें। यह एफिड्स और व्हाइटफ्लाई को हटाने में मदद करता है।
तुलसी और पुदीना :
पौधों के आसपास तुलसी या पुदीना के पौधे लगाने से कीड़े दूर रहते हैं।
केमिकल उपाय
इन्सेक्टिसाइड्स (Insecticides):
यदि प्राकृतिक उपाय कारगर न हों, तो इमिडाक्लोप्रिड (Imidacloprid) जैसे कीटनाशकों का इस्तेमाल करें।
इसे निर्देशानुसार पानी में मिलाकर पौधों पर स्प्रे करें।
सल्फर डस्ट (Sulfur Dust):
माइट्स और थ्रिप्स के लिए सल्फर डस्ट उपयोगी है।
स्पाइनोसैड (Spinosad):
यह जैविक कीटनाशक है, जो कैटरपिलर और थ्रिप्स को नियंत्रित करता है।
सावधानियां :-
* स्प्रे करते समय हाथों और चेहरे को ढकें।
* सूरज की तेज रोशनी में स्प्रे न करें, इससे पत्तियां जल सकती हैं
* सर्दियों में पौधों को ज्यादा पानी न दें, क्योंकि यह कीड़ों को आकर्षित कर सकता है। पौधों के आसपास सफाई रखें।
बचाव के टिप्स :-
सही तरीके से पानी देना :
सर्दियों में पौधों को जरूरत से ज्यादा पानी न दें।
धूप में रखना :
पौधों को दिन में कम से कम 4-5 घंटे धूप में रखें।
पत्तियों की सफाई :
पत्तियों पर जमी धूल और गंदगी को समय-समय पर साफ करें।
इन तरीकों से आप सर्दियों में कीड़ों के हमले से अपने पौधों की रक्षा कर सकते हैं।....

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें