गर्मियों में पौधों की देखभाल

 गर्मियों के दौरान, सुनिश्चित करें कि आपके पौधों को पर्याप्त रूप से पानी देकर, तेज़ धूप के दौरान पर्याप्त छाया प्रदान करके, मिट्टी की नमी बनाए रखने के लिए गीली घास का उपयोग करके और नियमित रूप से कीटों का निरीक्षण करके पौधों की ज़रूरतों और मौसम की स्थिति के आधार पर पानी दे। और वाष्पीकरण को कम करने के लिए सुबह जल्दी या देर शाम को पानी देने पर विचार करें।


गर्मियों में पौधों की देखभाल के लिए कुछ महत्वपूर्ण                                    उपाय 


 सीधे सूर्य प्रकाश न देना :

 पौधों को सीधे सूर्य प्रकाश में रखें, लेकिन ध्यान रखें कि पौधे अत्यधिक गरम न हों। क्युकी धूप की अधिकता से पौधे जल सकते हैं।


 समय पर पानी देना :

गर्मियों में तेज धूप होने के कारण पौधों को पाणी की ज़रूरत बाकी मौसम के हिसाब से जादा होती है। पौधों को नियमित रूप से सुबह या शाम पानी दें, जिससे वे गीले रहें और सुखावट से बचें सके।


जल संचार :

 सही प्रमाण में पानी देने के साथ-साथ, सुनिश्चित करें कि पौधों के पास अच्छा जल संचार हो। या फिर आप पौधों को ठंडा रखने के लिए मल्चिंग भी कर सकते हैं। मल्चिंग कई प्रकार से की जा सकती है जिसमें , सूखे पत्ते, गिली घास शामिल हैं।


 ठंडे पानी का उपयोग :

 बहुत गर्मी में पौधों को ठंडे पानी से स्प्रे करने के लिए पानी का एक स्प्रे बोतल का इस्तेमाल करें। ठंडे पानी से स्प्रे करने से पौधों के लिए कड़ी धूप में पनपना आसान हो जाता है क्युकि बहुत गर्मी में पौधों को ठंडे पानी से स्प्रे करने से पौधों में (humidity) आद्रता बनी रहती है। जिससे पौधों में ग्रोथ होती रहती है।


बीमारियों से बचाव :

गर्मियों में पौधों पर किट पतंगे जादा हमला करते हैं इसलिए पौधों को बीमारियों से बचाने के लिए नियमित रूप से नीम तेल और नीम पानी का उपयोग करें।


 इन उपायों का पालन करके, आप अपने पौधों को गर्मियों में स्वस्थ रख सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या पेड पौधो मे पेस्टिसाइड्स और केमिकल खाद का प्रयोग एकदम से छोड़ा जा सकता है?

What is vermicompost & its benifits