5th easy step to care your lotus

  क्या आपके घरमे कमल का पौधा है।

कमल एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण क्षेत्रों के मूल नेलुम्बोनेसी परिवार में जलीय पौधों की एक प्रजाति है। कमल का पौधा अपने बड़े, दिखावटी फूलों और इसकी पत्तियों के लिए प्रसिद्ध है, जो पानी की सतह पर तैरते रहते हैं। यह पौधा कई समाजों में सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है और इसका उपयोग पारंपरिक चिकित्सा और खाद्य स्रोत के रूप में किया जाता रहा है।

हम आज कमल के बारें ऐसी जानकरी देखेंगे आप बहुत आसानी से अपने कमल के पौधे की देखभाल कर सके 



 1  धूप:  पहली बात यह है की कमल धूप में रहणे वाला पौधा है। इसे  काम से काम 6 से 8 घंटे की धूप चाहिए ।


 2  मिट्टी:  कमल की पौधे के लिए चिकनी मिट्टी बहुत अच्छी रहती है यह आप कुमार वाली मिट्टी भी ले सकते हैं. काली मिट्टी,लाल मिट्टी और, हम मिट्टी में गोबर खाद मिला सकते हैं जिससे कमल को एक अच्छा खाद मिलेगा.


3  खाद:  कमल के पौधे को हम एन.पी.के.19.19.19 केमिकल खाद दे सकते हैं ।पर उससे हमारी मछलीयों पर असर पड़ता है बहुत से लोग  कमल में मछलीया पलते हैं इसलिय रासायनिक खाद से हमारी मछलीयों को नुक्सान पहंचता है इसलिय गोबर खादी अच्छा  होता है ।


 4  खबरदारी:  कमल के पौधे पर कोई भी कीट हमला नहीं करता है.कमल के पानी में मच्छर या लारवा लगते हैं । तो हम दो चार दिन के बाद कमल का पानी बदल दे ,या फिर कमल के पानी में कुछ बुंदे नीम तेल की भी डाल सकते हैं ।


 5  जगह:   कमल के पौधे को अच्छे से बढ़वार करने के लिए बड़ी जगह चाहीऐ ,पर आजकल लोग घर में भी एक छोटा सा पॉड करके उसमें भी कमल लगाते हैं। या  कोई कंटेनर में भी कमल लगाया जा सकता है। पर एक बड़ी जगह होने से कमल  अच्छी बढ़वार के साथ फूल भी ज्यादा देता है ।

कमल एक खूबसूरत फूल है। इसी वजह से कमल राष्ट्रीय फूल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या पेड पौधो मे पेस्टिसाइड्स और केमिकल खाद का प्रयोग एकदम से छोड़ा जा सकता है?

What is vermicompost & its benifits

गर्मियों में पौधों की देखभाल